Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने किया हिमाद्री हैण्डलूम एण्ड हैंण्डीक्राफ्ट के आउटलेट का भ्रमण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने किया हिमाद्री हैण्डलूम एण्ड हैंण्डीक्राफ्ट के आउटलेट का भ्रमण

RNS INDIA NEWS 14/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को हिमाद्री हैण्डलूम एण्ड हैंण्डीक्राफ्ट के आउटलेट कसार देवी एवं हिमाद्री हैण्डलूम एण्ड हेंडीक्राफ्ट यूनिट, डीनापानी का भ्रमण किया। इस अवसर पर कुल्लू हिमाचल की सहकारी संस्था ‘बुटीको’ के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बुटीको के विशेषज्ञों से कहा कि हिमाद्री हैण्डलूम के सफल संचालन हेतु आवश्यक है कि इसके घटकों जैसे कच्चा माल की आपूर्ति, बुनकर क्षमता विकास, डिजाईन तथा विपणन के विषय की सम्पूर्ण और व्यावहारिक जानकारी मिले। इस हेतु हिमाद्री हैण्डलूम को हिमोत्थान परियोजना (रीप) व रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (आरबीआई) के साथ चर्चा कर प्रशिक्षण आदि दिया जाय। जिलाधिकारी ने बुनकरों की क्षमता विकास के लिए आपस में समन्वय बनाकर कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुरूप प्रगतिशील बुनकरों को बुटीको में शैक्षणिक भ्रमण हेतु भिजवाया जाय जिससे उनकी कौशल क्षमता का विकास हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने हिमाद्री हैण्डलूम के हितधारकों से इकाई के सफल संचालन हेतु आवश्यक परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया। इस चर्चा में आवश्यक कच्चा माल की आपूर्ति के संबंध में बुटीको से समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम् (एनसीडीसी) के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा अनुदान पर कच्चे माल की आपूर्ति करने हेतु सहकारिता विभाग के माध्यम से आवेदन करने हेतु बताया गया। हिमाद्री हैण्डलूम के सफल संचालन हेतु सहकारिता समूहों के माध्यम से सी.सी.एल. लिमिट, ब्याज रहित ऋण तथा रीप परियोजना अन्तर्गत सामूदायिक संगठन उद्यम स्थापना द्वारा आवश्यक वित्तीय प्रबन्धन करने हेतु कहा गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, परियोजना प्रबंधक हिमोत्थान राजेश मठपाल, वरिष्ठ विशेषज्ञ बहादुर सिंह, मुक्ति दत्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी /कर्मचारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का किया गया भव्य आयोजन
Next: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.