Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आंतरिक सुरक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग जारी
  • अल्मोड़ा

आंतरिक सुरक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग जारी

RNS INDIA NEWS 10/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जिले में आंतरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, एसओजी, क्यूआरटी और सर्किल अधिकारियों को सतर्क मोड पर रखा गया है। प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध वाहनों, वस्तुओं और व्यक्तियों की तलाशी के लिए नाकाबंदी की गई है। पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग अभियान में जुटी हैं। साथ ही जनपद में अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए सत्यापन भी किया जा रहा है। जिले के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतर्क निगरानी की जा रही है ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस के अनुसार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। अल्मोड़ा पुलिस का सतर्कता अभियान लगातार जारी है और अधिकारियों ने आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों ने फांसी लगाकर जान दी
Next: जल संरक्षण के लिए कदम उठाना जरूरी: शाह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.