Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
  • अल्मोड़ा

नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 07/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ मोर्चा कसते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भतरौजखान क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में लिप्त तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। मामला एक फरवरी का है जब भतरौजखान पुलिस ने वाहन संख्या यूके 04-आर-5051 स्विफ्ट डिजायर से दो आरोपियों जीवन आर्या उर्फ जग्गू और रोहित कुमार के कब्जे से 42.515 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये की बताई गई थी। तीसरा आरोपी भूपेश कुमार इस दौरान फरार हो गया था, जिसे बाद में चार मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि तीनों आरोपी मिलकर भतरौजखान सहित अन्य क्षेत्रों में संगठित गिरोह के रूप में नशे का कारोबार चला रहे थे और अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। ये लोग युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलकर समाज को मानसिक और आर्थिक रूप से क्षति पहुँचा रहे थे। इस पूरे नेटवर्क का नेतृत्व जीवन आर्या उर्फ जग्गू कर रहा था, जिसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो और गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। भूपेश कुमार पर एनडीपीएस एक्ट के दो और आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है, जबकि रोहित कुमार के खिलाफ भी एनडीपीएस का एक मामला लंबित है। छह मई को तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौजखान में गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है और नशे के व्यापार से अर्जित संपत्ति पाए जाने की स्थिति में जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने आतंक के खिलाफ दिखाई निर्णायक कार्रवाई, नौ आतंकी ठिकाने तबाह
Next: पांच दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला में पारंपरिक कला को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.