Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला में पारंपरिक कला को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला में पारंपरिक कला को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 07/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति, कला एवं विज्ञान शोध समिति तथा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मानसखंड साइंस सेंटर, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रथम चरण मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला में ऐपण विशेषज्ञ मीरा जोशी ने प्रतिभागी महिलाओं को ऐपण की पारंपरिक शैली, सांस्कृतिक महत्व और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि यह लोक कला केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित न रहकर स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन सकती है। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अल्मोड़ा नगर के मेयर अजय वर्मा ने मोहन उप्रेती संस्थान एवं यूकॉस्ट द्वारा पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। मानसखंड साइंस सेंटर के इंचार्ज डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने अपने संबोधन में पारंपरिक ऐपण कला से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि पूर्व में कैसे सिक्कों की मदद से पिछोड़ों पर छपाई की जाती थी। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने कहा कि ऐपण की यह विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार और समाज के माध्यम से हस्तांतरित होती रही है, जिसे संरक्षित और समृद्ध करने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए और उनके द्वारा बनाए गए ऐपण कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्था के सचिव कमल पांडे, नमिता टम्टा, पंकज कुमार, हेमा वर्मा, एनयूएलएम मिशन इंचार्ज शांता गुरुरानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गायत्री जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
Next: बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का चालान

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.