Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में जल्द बनकर तैयार होगा रजत जंयती पार्क
  • पौड़ी

पौड़ी में जल्द बनकर तैयार होगा रजत जंयती पार्क

RNS INDIA NEWS 04/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। मंडल मुख्यालय में जल्द ही रजत जयंती पार्क बनकर तैयार होगा। जिसको लेकर पौड़ी में लंबे समय से कवायद चल रही थी। जिसे अब मुकाम मिल गया है। नगर पालिका पौड़ी प्रशासन को रजत जयंती पार्क बनाए जाने के लिए भूमि मिल गई है। जहां एक करोड़ की लागत से जल्द ही एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। वन पंचायत पौड़ी/कांडई ने पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की गई है। जिस पर वन पंचायत के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया। ईओ नगर पालिका पौड़ी एसपी जोशी ने कहा कि पौड़ी के विकास में रजत जयंती पार्क मील का पत्थर साबित होगा।
नगर पालिका पौड़ी में वन पंचायत पौड़ी/कांडई के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रजत जयंती पार्क को लेकर हर पहलु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर वन पंचायत पौड़ी/कांडई के अध्यक्ष वकुल रावत ने कहा कि उत्तराखंड के गठन को 25 वर्ष हो गए हैं। इसको लेकर रजत जयंती पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। कहा कि वन पंचायत ने नगर पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की गई है। बताया कि पार्क का निर्माण के बाद स्वामित्व व संचालन वन पंचायत को दिए जाने, रख-रखाव के लिए एक कार्मिक की तैनाती, आय का 60 फीसदी पंचायत व 40 फीसदी देय पालिका प्रशासन का होने, संपूर्ण लेखा-जोखा वन पंचायत के पास सुरक्षित होने, बिजली व पानी के व्यय के भुगतान की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन के होने की शर्त शामिल हैं। इस अवसर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रमेंद्र नेगी, सदस्य बृजमोहन सिंह, पंच नरेंद्र सिंह, पंच सुनील नेगी आदि मौजूद रहे। इधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि रजत जयंती पार्क सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके लिए पालिका प्रशासन को 10 नाली भूमि मिल गई है। पार्क के निर्माण को 1 करोड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। पार्क में फुटपॉथ, भव्य प्रवेश द्वार, बैंच, शौचालय, विद्युत सुविधा सहित अनेक व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी। यह पार्क पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में ओवरलोडिंग पर सख्ती, 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Next: महिला से संपत्ति दिलाने के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.