Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रेलवे ट्रैक पर मिला कंप्यूटर ऑपरेटर का शव
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे ट्रैक पर मिला कंप्यूटर ऑपरेटर का शव

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
dead body

काशीपुर(आरएनएस)।  एक निजी अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दढ़ियाल रोड स्थित विकास नगर निवासी राहुल कुमार पुत्र स्व. सोहन लाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विक्की कुमार मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले दो वर्ष से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था। 30 हजार प्रतिमाह उसका वेतन था। आरोप है कि अस्पताल के संचालक ने पिछले लगभग एक वर्ष के वेतन का भुगतान नहीं किया। बुधवार को उसका भाई अस्पताल में ड्यूटी करने गया था। उसने अस्पताल संचालक से अपने वेतन की मांग की, तो वह बोला कि मैं दो बजे के बाद वेतन का भुगतान कर दूंगा। इसका भाई चार बजे तक इंतजार करता रहा, लेकिन संचालक अस्पताल नहीं आया। जिसके बाद वह घर आ गया। बताया कि वेतन के लिए शाम को फिर से अस्पताल संचालक के पास जाऊंगा। वह शाम 6 बजे अस्पताल संचालक से मिलने अस्पताल चला गया और फिर देर रात तक घर नहीं लौटा। रात करीब बारह बजे उसको सरकारी अस्पताल से फोन आया और व्हाट्सऐप पर एक फोटो भेजी गई। परिवार के लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। राहुल ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि अस्पताल संचालक ने उसके भाई को अपने साथियों के साथ मिलकर वेतन की धनराशि न देने की नियत से मार कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे यह हत्या दुर्घटना प्रतीत हो। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मृतक का शव टांडा क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। ट्रेन के चालक ने बताया कि मृतक खुद ही ट्रेन के सामने रेलवे लाइन पर बैठ गया था। जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की युवती की मौत मामले में अज्ञात पर मुकदमा
Next: पति पर लगाया अश्लील वीडियो भेजने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.