Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पत्नी से मारपीट व एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज
  • पौड़ी

पत्नी से मारपीट व एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/04/2025
rns featured image new

पौड़ी  (आरएनएस)।  तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र कफोलस्यूं-एक के नौडियाल गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर तहसील के मनियारस्यूं पट्टी स्थित मरोड़ा गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही एक दंपति पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने दोनों मामलों की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम पौड़ी को पत्र भेजा है। वहीं डीएम डा. आशीष चौहान ने दोनों मामलों की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने का आदेश जारी कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
राजस्व क्षेत्र कफोलस्यूं-एक के नौडियाल गांव की एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर में कहा है कि बीते 17 अप्रैल को वह अपने पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए अगरोड़ा गए थे। जहां से वापस लौटते समय पति ने पैदल रास्ते में किसी बात पर बहस होने पर गाली-गलौज करने के साथ ही लात-घूसों के साथ मारपीट शुरू की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए सिर पर जानलेवा हमला भी किया। राजस्व उपनिरीक्षक कफोलस्यूं-एक गौरव लिंगवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति पर पत्नी से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर तहसील पौड़ी के मनियारस्यूं पट्टी स्थित मरोड़ा गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही एक दंपति पर जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस को दी तहरीर में अनुसूचित जाति महिला ने बताया कि बताया कि लंबे समय से गांव का एक दंपत्ति लगातार जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं। राजस्व पुलिस ने इस मामले में उक्त दंपति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान ने बताया कि उक्त दोनों मामलों की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: राशिफल 25 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.