Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 25 अप्रैल तक यात्रा की तैयारियां हो पूरी: आयुक्त
  • पौड़ी

25 अप्रैल तक यात्रा की तैयारियां हो पूरी: आयुक्त

RNS INDIA NEWS 23/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने विकास भवन में अफसरों को बैठक में चार धाम यात्रा को सफल व सुखद बनाने के लिए 25 अप्रैल तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हेल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद कमिश्नर ने स्टेट हाइवे पर चल रहे डामरीकरण व पैच वर्क के कर्यो की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग के सभी वाटर प्वांइट को चालू रखने, सार्वजनिक शौचालयों को साथ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। कहा कि 31 मई तक तक हर हाल में सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया जाए। उन्होने जिलाधिकारी गढ़वाल को जिले के ग्रामीण मोटर मार्गो की स्थिति को लेकर एक सर्वे कराकर रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए विभागीय समंवय व जन-सहभागिता जरूरी है। उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर जिला स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा। गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने को लेकर आयुक्त ने जल संस्थान व जल निगम के अफसरों को पम्पिंग की समयावधि को बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर टैंकर के माध्यम पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद आयुक्त ने स्टेट हाईवे 31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच किलोमीटर 17 पर सड़क खुदवार डामरीकरण व द्वारीधार गोशाला के पास पैच वर्क की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होने लोनिवि के अफसरों को डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर करने को कहा। बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी से इनकार पर प्रेमिका को जलाया, खुद को भी लगाई आग
Next: नौगांव में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलने से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.