Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में डीएम ने अफसरों के साथ पिरूल किया जमा
  • पौड़ी

पौड़ी में डीएम ने अफसरों के साथ पिरूल किया जमा

RNS INDIA NEWS 23/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जंगलों में बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान की पहल पर पिरूल संकलन अभियान की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य जंगलों से सटे कार्यालयों, बसावटों व सार्वजनिक परिसंपत्तियों को आग से सुरक्षित करना है। बीते सोमवार की देर शाम को जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय के निकट चीड़ वन क्षेत्र से लगे ब्लाक कार्यालय परिसर के पास अफसरों व कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर पिरूल संकलन किया गया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सफाई और पौधरोपण अभियानों को जनसहभागिता से सफल बनाया गया, उसी प्रकार इस अभियान को भी चलाया जाएगा। कहा कि सभी विभागीय अफसरों अपने-अपने क्षेत्र में पिरूल संकलन हेतु योजना बनाएं। कहा कि चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी पत्तियां (पिरूल) वनाग्नि का प्रमुख कारण होती हैं, जिन्हें समय रहते हटाकर संभावित क्षति से बचा जा सकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, स्कूलों, कार्यालयों और अन्य परिसंपत्तियों के आसपास पिरूल संकलन अभियान राजस्व व वन विभाग के क्षेत्रीय अफसरों की देखरेख में चलाया जाए। पहल के तहत करीब 70 से 80 किलो पिरूल जमा किया गया। डीएम ने जमा किए गए पिरूल को प्रोसेसिंग यूनिट तक ले जाने के लिए नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, ईओ शांति प्रसाद जोशी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता कर्मियों ने प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन
Next: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त, सिंधु जल संधि स्थगित, पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.