Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खरकासारी के लोग दो हफ्ते से अंधेरे में रहने को मजबूर
  • पौड़ी

खरकासारी के लोग दो हफ्ते से अंधेरे में रहने को मजबूर

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले के थलीसैंण ब्लाक के ग्राम खरकासारी के ग्रामीण बीते 10 अप्रैल से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। बीते दिनों आकाशीय बिजली से गांव में विद्युत आपूर्ति सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से खराब हो गया था। तब से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली गुल होने से गांव में जंगली जानवरों के आतंक का भी भय बना हुआ है। ग्रामीण दिनेश पंत, विपिन पंत आदि ने बताया कि बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने के चलते ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसके चलते गांव में बीते 10 अप्रैल से अंधेरा पसरा हुआ है। कहा कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी गांव में बिजली नहीं आ पाई है। कहा कि आजादी के अमृतकाल के अवसर पर सैकड़ों मेगावाट बिजली उत्पादित करने वाले देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी जिले का गांव दो सप्ताह से बिना विद्युत के जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण प्रशासन व संबंधित विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इधर, क्षेत्र के जेई धमेंद्र कुमार का कहना है कि डिवीजन में ठेकेदार का टेंडर खत्म हो गया है। नई टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों की समस्या हल करने को लेकर प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या हल कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में हो रही बारिश बन रही तैयारियों में बाधक
Next: बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल ने महोत्सव में मचाया धमाल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.