Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर में छात्र को गोली मारने के मामले में सहपाठी गिरफ्तार
  • देहरादून

प्रेमनगर में छात्र को गोली मारने के मामले में सहपाठी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के मामले में पुलिस ने उसके सहपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि कमरे में पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान गलती से गोली चली थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को कोलूपानी कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पेईंग गेस्ट में रह रहे शशि शेखर निवासी छतर लोधमा जिला रामगढ़ झारखंड के सिर में गोली लगने की सूचना मिली थी। शशि एक निजी शिक्षण संस्थान से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घायल युवक के साथ कमरे में उसका दोस्त शशि रंजन निवासी धुली पट्टी थाना जयनगर जिला मधूबनी बिहार बैठा था। दोनों क्लासमेट हैं। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी शनिवार को शशि रंजन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के दिन वो शशि शेखर के कमरे में बैठे थे। शशि शेखर के पास काफी समय से एक पिस्टल थी। जो उसने सिरहाने से पिस्टल निकालकर रंजन को थमा दी। शशि रंजन पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई, जो शेखर के सिर पर लगी। उसने बताया कि वो घबराहट में बाहर आ गया। इसके बाद शेखर को अस्पताल लाया गया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है, फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोसी नदी में डूबा पंजाब का युवक, दोस्तों संग घूमने आया था अल्मोड़ा
Next: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने निगला विषाक्त पदार्थ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.