Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज और विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए हैं। विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज के कुल 19 छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई है, जिनमें हाई स्कूल के 13 और इंटरमीडिएट के 6 छात्र शामिल हैं। अर्पित पेटशाली ने दसवां, खुशी शाह ने 14वां, सौरभ सिंह बिष्ट ने 15वां, सौरभ जोशी ने 16वां, निकिता जड़ौत ने 17वां, गौरव अधिकारी, गीतांजलि बोरा और सक्षम मुस्यूनी ने 18वां, लक्ष्य पांडे ने 19वां, मिथिलेश डालाकोटी ने 21वां, बबीता लोहनी ने 23वां, पारस भट्ट ने 24वां और भौमिक जोशी ने 25वां स्थान हासिल किया है। हाई स्कूल में कुल 199 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 197 सफल रहे। इंटरमीडिएट में 190 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 168 ने सफलता प्राप्त की। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की दो छात्राओं ने प्रदेश की बालिका मेरिट सूची में स्थान पाया है। निकिता बिष्ट ने 22वां और निकिता रावत ने 23वां स्थान हासिल किया। विद्यालय की 56 छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा दी, जिनमें से 51 ने प्रथम श्रेणी, चार ने द्वितीय और एक ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विशेष योग्यता में 32 छात्राएं शामिल रहीं। इंटरमीडिएट में सम्मिलित 51 छात्राओं में से 46 उत्तीर्ण हुईं, जिनमें 43 ने प्रथम और तीन ने द्वितीय श्रेणी में सफलता पाई। विशेष योग्यता में 14 छात्राओं का चयन हुआ। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य गोदावरी चतुर्वेदी और विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय की मेहनत, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने निगला विषाक्त पदार्थ
Next: पौड़ी में हाईस्कूल में 89.7 और इंटर में 83.92 फीसदी रहा रिजल्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.