Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वाहन चालक ने की ईमानदारी की मिसाल पेश
  • रुद्रप्रयाग

वाहन चालक ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कहते है जिसके मन में कोई दुराग्रह न हो उसे समाज की नेकी करने के जो भी अवसर मिलें उसमें वह पूरी तरह खरा उतरने में कोई कमी नहीं करता है। आज के दौर में भले ही दुनिया में आमतौर पर ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है किंतु रुद्रप्रयाग में एक वाहन चालक ने रास्ते में पड़े 48 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है। मूल रूप से ऊखीमठ ब्लॉक के सिरवा परकंडी निवासी मंदाकिनी जीप टैक्सी यूनियन रुद्रप्रयाग के पूर्व कोषाध्यक्ष विपिन सेमवाल को संगम बाजार रुद्रप्रयाग में 48 हजार रुपए की धनराशि मिली। पूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें पता चला कि रुद्रप्रयाग बाजार में दीपक स्वीट शॉप के मालिक मोहन सिंह बिष्ट की जेब से 48 हजार की धनराशि संगम बाजार में गिर गई थी। उन्होंने मोहन सिंह बिष्ट से संपर्क किया और उन्हें उनके खोए हुए रुपये लौटा दिए। धनराशि मिलने के बाद बिष्ट ने वाहन चालक को पांच हजार रुपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी। उन्होंने कहा कि उन्हें खोए हुए रुपये मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। वाहन चालक का धन्यवाद और आभार जताते हुए उन्होंने चालक की खूब प्रशंसा की। इधर जन अधिकार मंच के नगर संयोजक प्रकाश रावत, उक्रांद नेता मोहित डिमरी, अजय बिष्ट, अजीत राणा, अरविंद पंवार, देवेंद्र बिष्ट, संदीप कप्रवान, पुष्कर कठैत वीरेंद्र कंडारी ने वाहन चालक विपिन सेमवाल की जमकर प्रशंसा की। कहा कि आज के समय में ऐसे कार्य समाज में प्रेरणादायक हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईटीबीपी में धूमधाम से मनाया 14 वां स्थापना दिवस
Next: ट्रंप पर महाभियोग ट्रायल आठ फरवरी से होगा शुरु: सीनेट लीडर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.