Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का अधिवेशन देश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत
  • देहरादून

कांग्रेस का अधिवेशन देश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत

RNS INDIA NEWS 11/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुए कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन में भाग लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेता लौट आए हैं। पार्टी नेताओं ने अधिवेशन को देशी की राजनीति में एक नया अध्याय बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि साबरमती के तट पर न सिर्फ कांग्रेस की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर मंथन हुआ, बल्कि कांग्रेस को पुनर्स्थापित करने के लिए कई प्रस्तावों पर मोहर लगी। इधर, पार्टी प्रवक्ता ने गरिमा दसौनी ने कहा कि देश की वर्तमान राजनीति का केंद्र बिंदु माने जाने वाले राज्य गुजरात में जहां एक और कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं पार्टी को मजबूत करने की दिशा में भी व्यापक विमर्श हुआ। अधिवेशन का नारा था न्यायपथ, संकल्प, समर्पण और संघर्ष। यह नारा न केवल पार्टी के मूल्यों को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशी और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
दसौनी ने कहा कि सम्मेलन में जिला अध्यक्षों की शक्तियां बढ़ाई गईं। साथ ही संगठनात्मक पुनर्गठन पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया, स्थानीय मुद्दों जैसे किसानो की समस्याएं, छोटे व्यापारियों की कठिनाइयों और युवाओं में बेरोजगारी को अपने अभियान का केंद्र बनाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल अभियानों के माध्यम से पार्टी अपनी पहुंच को और व्यापक करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने में सफल रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार ने दिया जनता को बिजली का झटका: डॉ. प्रतिमा
Next: पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा का ‘बस्ती व गांव चलो’ अभियान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.