Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोशल मीडिया से ब्लैकमेलिंग का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सोशल मीडिया से ब्लैकमेलिंग का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को मात्र एक दिन में पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बीते 9 अप्रैल को दर्ज एक गंभीर शिकायत के बाद की गई, जिसमें एक महिला ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट के दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता की तहरीर पर सोमेश्वर थाने में आरोपी आनंद सिंह नेगी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं, स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल को पंजाब के संगरूर स्थित पैरामिड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी आनंद सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पैरामिड में शेफ की नौकरी कर रहा था और वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर पीड़िता से उसकी दोस्ती हुई थी। उसी दौरान उसने महिला की निजी सामग्री का दुरुपयोग किया। गिरफ्तार आरोपी आनंद सिंह नेगी (39 वर्ष) उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाल गाढ़ का निवासी है। आरोपी को सोमेश्वर पुलिस द्वारा न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नीरज मेहरा और कांस्टेबल गोरखनाथ शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर में बंद पड़े कलवर्ट खोलने की पार्षद वैभव पांडे ने की मांग
Next: भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक जुटे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.