Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • किशोरियों से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने का मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
  • बागेश्वर

किशोरियों से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने का मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

RNS INDIA NEWS 08/04/2025
rns featured image new

बागेश्वर। किशोरियों के साथ मारपीट, छेड़छाड़, उन्हें मुर्गा बनाने और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मामला रविवार का है, जब दो किशोरियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। आरोपियों ने न केवल उन्हें गालियां दीं और मारपीट की, बल्कि उन्हें मुर्गा बनाकर वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। साथ ही आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम के कार्य में बाधा भी डाली थी।

एक पीड़िता के पिता की तहरीर पर लक्की कठायत, तनुज गड़िया, दक्ष फर्स्वाण और योगेश गड़िया के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने और वीडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तनुज गड़िया और योगेश गड़िया को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी और मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यालय को आपदा मद से धन आवंटन की खबर भ्रामक
Next: द्वाराहाट वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग ने पाया नियंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.