Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा कार्यालय को आपदा मद से धन आवंटन की खबर भ्रामक
  • अल्मोड़ा

भाजपा कार्यालय को आपदा मद से धन आवंटन की खबर भ्रामक

RNS INDIA NEWS 08/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   हाल ही में कुछ मीडिया माध्यमों और सोशल मीडिया पर यह सूचना प्रसारित की जा रही थी कि जिला प्रशासन ने आपदा मद से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, अल्मोड़ा की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 5.96 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस पर आपदा प्रबंधन विभाग ने सफाई देते हुए इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने जानकारी दी कि 20 मार्च 2025 को जारी एक आदेश में लिपिकीय त्रुटि के चलते भाजपा कार्यालय की सुरक्षा दीवार का उल्लेख हुआ था, जबकि वास्तविक प्राक्कलन धार की तुनी से बियरशिवा स्कूल को जाने वाले मार्ग में स्थित घरों के पास सुरक्षा दीवार के लिए था। इस त्रुटि को संज्ञान में लेते ही मात्र 15 मिनट के भीतर संशोधित आदेश जारी कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया था, जिसकी पुष्टि कार्यालयी अभिलेखों से की जा सकती है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय द्वारा भी पत्रावली का अवलोकन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यालय के लिए किसी प्रकार की धनराशि आवंटित न किए जाने की पुष्टि हुई है। इस लिपिकीय त्रुटि के लिए संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें दोषी को दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Next: किशोरियों से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने का मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.58.33_11zon
  • अल्मोड़ा

कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.