Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 08/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अब विज्ञान की शिक्षा और भी रोचक व सहज तरीके से उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ‘लैब ऑन व्हील्स’ परियोजना के तहत नौ नई मोबाइल साइंस लैब्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इन मोबाइल प्रयोगशालाओं में प्रदर्शित विज्ञान मॉडलों का अवलोकन भी किया।

इससे पूर्व, परियोजना के प्रथम चरण में चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिलों में ‘लैब ऑन व्हील्स’ का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका है। परियोजना की सफलता को देखते हुए अब इसे उत्तराखंड के शेष नौ जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में लागू किया जा रहा है।

यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में विज्ञान की पहुंच को सुलभ बनाना है। इन मोबाइल प्रयोगशालाओं के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी और गणित जैसे विषयों को प्रयोगात्मक रूप से समझने और सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रो. पंत ने बताया कि इन मोबाइल साइंस लैब्स में विभिन्न प्रकार के व्यवहारिक मॉडल, विज्ञान गतिविधियां और प्रदर्शन शामिल हैं, जो छात्रों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने इसे राज्य में विज्ञान संचार की दिशा में एक ठोस पहल बताया।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव नितेश झा, साइंस सिटी के सलाहकार जी. एस. रौतेला, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी. पी. उनियाल, परियोजना समन्वयक ई. जितेन्द्र कुमार, अमित पोखरियाल, विकास नौटियाल, पुनीत सिंह समेत अगस्त्या इंटरनेशनल संस्था से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

‘लैब ऑन व्हील्स’ परियोजना न केवल छात्रों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बना रही है, बल्कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में भी उभर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर तीन सड़क हादसे; पांच की मौत, 21 घायल
Next: भाजपा कार्यालय को आपदा मद से धन आवंटन की खबर भ्रामक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.