Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में दो दिन के भीतर तीन सड़क हादसे; पांच की मौत, 21 घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड में दो दिन के भीतर तीन सड़क हादसे; पांच की मौत, 21 घायल

RNS INDIA NEWS 08/04/2025
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने पांच परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिलों में हुए इन दुर्घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नैनीताल जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। नैनीताल के जोखिया क्षेत्र में अचानक सामने से एक पर्यटक वाहन के आ जाने पर विनय वर्मा ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उमा वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायल को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

दूसरी ओर, सोमवार को देहरादून में एक बस के पलटने से एक छात्र समेत दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 14 लोग घायल हुए थे, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। वहीं, टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना पुलिस ने हरियाणा से पॉक्सो आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
Next: लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.