Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर बेस अस्पताल को 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले
  • पौड़ी

श्रीनगर बेस अस्पताल को 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले

RNS INDIA NEWS 05/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सम्बद्ध बेस चिकित्सालय के लिए पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले। शनिवार को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हाथों स्थाई नर्सिंग अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र लिये। नियुक्ति पत्र पाकर नर्सिंग अधिकारियों के साथ पहुंचे परिजनों ने खुशी जताई और प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पाने वाले सभी नर्सिंग अधिकारियों का आह्वान किया कि उन्होंने वर्षवार नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती कराकर अपना फर्ज निभाया अब नर्सिंग अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह बेहतर से बेहतर सेवा अस्पताल में गढ़वाल भर के मरीजों को देकर अपना कर्तव्य निभाएं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि तीन सालों में वह अपने विभाग में 16 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दे चुके हैं, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 23 हजार से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में शत-प्रतिशत आशाओं, एएनएम, सीएचओ के साथ ही अब नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती पूर्ण कर दी गई है। कहा कि 1950 से पहले का इतिहास देखें तो पहली बार इतनी भर्तियां हो चुकी हैं। कहा कि मेडिकल कॉलेजों के लिए 150 प्रोफेसर एवं रीडर की जल्द नियुक्ति होगी। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बेस अस्पताल में तैनात होने वाले सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विनोद और सुधीष उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडो बने
Next: ग्रामीणों ने नम आंखों से मां सुरकंडा को दी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.