Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 3.93 लाख की स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 3.93 लाख की स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लोधिया बैरियर के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3.93 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जिलेभर में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत एएनटीएफ और एसओजी की टीम को नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान रेहान (28) पुत्र नूर इस्लाम, निवासी वार्ड नंबर 30, उत्तर उजाला, बनभूलपूरा, नैनीताल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह हल्द्वानी से स्मैक लेकर आ रहा था और किसी को डिलीवरी देने वाला था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक किसे दी जानी थी और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, कांस्टेबल सुंदर लाल, राजेश भट्ट, राकेश भट्ट और इरशाद उल्ला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देघाट पुलिस ने नैनीताल से आरोपी को पकड़ा
Next: भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.