Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नुक्कड़ सभा के माध्यम से उपपा ने सरकार पर बोला हमला
  • अल्मोड़ा

नुक्कड़ सभा के माध्यम से उपपा ने सरकार पर बोला हमला

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के नेतृत्व में ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ अभियान के तहत रानीखेत में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उपपा नेताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट हों और रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग को बुलंद करें। सभा को संबोधित करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद बीते 25 वर्षों में सरकारों ने राज्य की अस्मिता और मूल अवधारणा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कृषि व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है, गांव तेजी से खाली हो रहे हैं और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें सुनियोजित तरीके से नशे को बढ़ावा दे रही हैं, ताकि जनता का ध्यान पूंजीपतियों और माफियाओं की लूट से हटाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदेशवासियों ने समय रहते जागरूकता नहीं दिखाई, तो उत्तराखंड की अस्मिता और सामाजिक ताना-बाना पूरी तरह बिखर जाएगा। सभा के दौरान उपपा ने नशे के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की। आंदोलन से जुड़ी उछास की भावना पांडे ने कहा कि ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ अभियान के नारे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो नशा करता है, वह परिवार का दुश्मन है, जो नशा बेचता है, वह समाज का दुश्मन है और जो नशा बिकवाता है, वह देश का दुश्मन है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। पार्टी ने कहा कि राज्य के भविष्य और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर चर्चा
Next: सभी न्यायाधीश अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिया आदेश

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.