Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आइपीएल में खेलेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आइपीएल में खेलेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

देहरादून। अगर सब कुछ सही रहा तो वह दिन दूर नही जब आइपीएल में उत्तराखंड के युवा बल्लेबाज अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। दरअसल आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस द्वारा उत्तराखंड के दो खिलाडिय़ों को चयन ट्रायल का निमंत्रण मिलने के बाद यह उम्मीद जागने लगी है कि जल्द ही उत्तराखंड के खिलाड़ी आइपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआइ के घरेलू सत्र के सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में सभी टीमों के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर आइपीएल फ्रेंचाइजी टीमों की नजर रही। उत्तराखंड के युवा बल्लेबाज कुनाल चंदेला व ऑलराउंडर दीक्षांशु नेगी ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। जिसको देखते हुए आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने दोनों खिलाडिय़ों को चयन ट्रायल के लिए बुलाया है। उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए मुंबई पहुुंच गए हैं। फिलहाल आइसोलेशन में हैं। गुरुवार से ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। ऐसे में उत्तराखंडवासियों को उम्मीद जागने लगी है कि इस सत्र में उत्तराखंड के खिलाड़ी भी आइपीएल में अपनी चमक बिखेर सकते हैं। इसके पीछे दोनों खिलाडिय़ों का प्रदर्शन भी शामिल है। कुनाल चंदेला पूर्व में दिल्ली टीम से खेलते हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत कर दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस सत्र में उत्तराखंड के लिए भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वहीं ऑलराउंड दीक्षांशु नेगी भी केरला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने इस सत्र में उत्तराखंड के लिए भी ऑलराउंड प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। अब इन खिलाडिय़ों से प्रदेशवासियों को कॉफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब ट्रायल के बाद आइपीएल ऑक्शन पर प्रदेशवासियों की पैनी नजर रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी मामले में फरार दंपति गिरफ्तार
Next: दिवंगत राजीव मोहन को पुलिस मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.