Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गोल्डन कार्ड की सुविधा वापस ली तो होगा आंदोलन
  • पौड़ी

गोल्डन कार्ड की सुविधा वापस ली तो होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 22/03/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोल्डन कार्ड के संबंध में जिला व प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार में कुछ अफसरों द्वारा राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रदान की जा रही गोल्डन कार्ड की सुविधा को वापस लेने का प्रस्ताव शिक्षामंत्री को दिया है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने इस मामले में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी दिया गया है। संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत के द्वारा गोल्डन कार्ड की सुविधा को वापस लेने के इस प्रयास का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया। प्रांतीय मंत्री कुलदीप रावत ने कहा कि किसी भी दशा में शिक्षक विरोधी प्रस्ताव को सरकार से स्वीकृत नहीं होने देंगे। संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के किसी भी प्रयास का विरोध आंदोलन के माध्यम से किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत ने कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में सांसद व विधायकों को ज्ञापन देना कर दिया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतन्त्र मिश्रा ने कहा कि वे किसी भी दशा में शिक्षकों से गोल्डन कार्ड की सुविधा को वापस नहीं लेने देगे। बैठक में रुपेंद्र सिह नेगी, जनार्दन जोशी, संदीप रावत, सचिन बैठियाल, कृष्ण वल्लभ ममगांई, विजय नौड़ियाल, संदीप मैंदोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलदेव प्रसाद चमोली को मिला राज्य शैक्षिक पुरस्कार
Next: सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.