Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हंगामे के बीच नगर निगम का प्रस्तावित बजट पारित
  • हरिद्वार

हंगामे के बीच नगर निगम का प्रस्तावित बजट पारित

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

करीब आठ महीने बाद हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। इसी बीच निगम का वर्ष 2020-21 का अनुमानित आय-व्यय बजट पारित किया गया। प्रस्तावित बजट में शहर की सडक़, नाली, भवन निर्माण 57.50 लाख और पार्कों के सौंदर्यीकरण में 15.29 लाख खर्च होंगे। जबकि आय के लिए भवन कर वसूली का लक्ष्य 2 करोड़ 20 लाख का प्रावधान किया गया है। गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में नगर निगम की बोर्ड बैठक निगम सभागार की जगह सोमेश्वर मंदिर मार्ग स्थित निरंकारी भवन में हुई। शुरुआत में ही बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब पार्षद विकास तेवतिया और शिव कुमार गौतम ने 30 पार्षदों के प्रस्ताव बोर्ड बैठक से पहले मूल एजेंडे में शामिल नहीं करने और फल व्यापारी से हुई मारपीट का भारी विरोध किया, जिसका समर्थन अन्य पार्षदों के करने से हंगामा हो गया। मेयर अनीता ममगाईं और एमएनए नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के समझाने पर पार्षद शांत हुए। करीब आधा घंटे हंगामे के बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई और प्रस्तावित आय और व्यय 44,35,06,414 करोड का बजट सर्वसम्मति से पारित किया। इसके अलावा शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सडक़, नाली, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, मेरीन ड्राइव से लगे घाटों के सौंदर्यीकरण समेत 30 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, पार्षद मनीष शर्मा, रीना शर्मा, अजीत सिंह, विजय बडोनी, विपिन पंत, राजेंद्र बिष्ट, लव कांबोज, मनीष बनवाल, राधा रमोला, विजयलक्ष्मी शर्मा, लता तिवाड़ी, देवेंद्र प्रजापति, रुपा, शारदा, राकेश मियां, जगत नेगी, गुरविंदर सिंह, भगवान पंवार, अनीता रैना, रामअवतारी पंवार, विजयलक्ष्मी रावत, सुंदरी कंडवाल, तनु तेवतिया, चेतन चौहान, राजेश दिवाकर, गौरव कौशिक, उमा राणा, शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा आदि थे।

प्रस्ताव पर सिर्फ चर्चा कार्रवाई नहीं:
नगर निगम की बोर्ड बैठक में मीरानगर वार्ड से पार्षद सुंदरी कंडवाल ने निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बोर्ड बैठक में हर बार प्रस्ताव पर चर्चा होती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। पिछले छह महीने से उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए, जिसका समर्थन अन्य पार्षदों ने भी किया।

पार्षदों में हुई तीखी नोकझोंक:
अन्य प्रस्ताव को मूल एजेंडे में शामिल नहीं करने पर बैठक स्थगित करने की मांग पर अड़े दो पार्षदों के विरोध में एक पार्षद सामने आ गए, जिससे पार्षदों के बीच तीखी नोकझोक हो गई। मेयर ने उन्हें शांत कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहाते समय लापता हुए युवक का शव इंटैक में बरामद
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.