Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नौटी में तीन दिवसीय नंदा देवी हरियाली मेला शुरू
  • चमोली

नौटी में तीन दिवसीय नंदा देवी हरियाली मेला शुरू

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   शुक्रवार को नौटी में तीन दिवसीय नंदा देवी हरियाली मेला धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान क्षेत्र की 25 महिला मंगल दलों ने पर्यावरण रैली निकालकर हिमालय के संरक्षण का संदेश दिया। महिला मंगल दलों ने शानदार कार्यक्रम पेश कर संस्कृति की छटा बिखेरी। उन्होंने झुमेला और चांछरी गाकर मेले में आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में लोक जागृ‌ति संस्था ने भी कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। शुक्रवार को मेले का उद्घाटन करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि अगले साल होने वाली नंदा देवी राजजात को भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने मेले के संचालन के लिए दो लाख रूपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि जिन रजिस्टर्ड महिला मंगल दलों को अभी तक कोई अनुदान नहीं मिला है उनको प्रति महिला मंगलदल 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने विभागीय स्टालों, सांस्कृतिक दलों और शिक्षण संस्थाओं का स्वागत किया। मेले में कनोठ, चौंडली, सिमल्ट, बागवान, रामधार, कल्याडी, झुड़कंडे, थापलीधार, जखेट, गिरतोली, बिसौणा, कोली, चौरासैंण, तोली, पुडियाणी, डुंग्री, ग्वाड़, जसपुर, छांतोली आदि की महिला मंगलदलों ने पहाड़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुभाष नौटियाल, हषवर्धन नौटियाल, अरूण मैठाणी, समीर मिश्रा, जीपी कैलखुरा, ज्योति कैलखुरा, गायत्री नेगी, दुर्लभ नेगी, संदीप कुमार, राजेंद्र रावत, गुलाब नेगी, लक्ष्मी रावत, कमला रावत, रीना नौटियाल, निधि चौहान आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम में हेली टिकटों की कालाबाजारी पर लगे रोक
Next: व्यापार मंडल के नाम पर अवैध वसूली पर भड़के व्यापारी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.