Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्मार्ट मीटर से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने को जवाबदेही तय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्मार्ट मीटर से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने को जवाबदेही तय

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में 15.87 लाख बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेज हो गया है। काम तेज होते ही स्मार्ट मीटर बिलिंग से जुड़ी छोटी छोटी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। इन दिक्कतों को दूर करने को यूपीसीएल मुख्यालय स्तर पर भी अफसरों की जवाबदेही तय की गई है। मुख्य अभियंता एसके टम्टा को नोडल अफसर बनाया गया है।
उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने का काम अलग अलग एजेंसियों को दिया गया है। पहले चरण में ट्रांसफार्मर, फीडर में स्मार्ट मीटर लगाए गए। उद्योगों के साथ ही अब घरेलू उपभोक्ताओं के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिल किस तरह जारी होंगे, इसे लेकर कन्फ्यूजन था। इस असमंजस को भी दूर कर दिया गया है। साफ किया गया है कि पूर्व की तरह ही बिल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके साथ ही ऑनलाइन बिल, एसएमएस के जरिए बिलों को मान्य किए जाने को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की जाएगी। ताकि बिलिंग के पूरे सिस्टम को ही ऑनलाइन किया जा सके। इसके लिए शत प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन, एसएमएस के जरिए बिलिंग को सुनिश्चित कराया जा रहा है। किसी भी तरह की दिक्कत पेश आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता एसके टम्टा को उनके कार्यों का विस्तृत लिखित ब्यौरा उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।
स्मार्ट मीटर से बिलिंग सुनिश्चित कराने को तेजी से स्मार्ट मीटर लगाने का जारी है। पूरी व्यवस्था की बेहतर निगरानी और पेश आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित हो सके, इसके लिए मुख्य अभियंता एसके टम्टा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। फील्ड से लेकर मुख्यालय तक हर जगह वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अफसरों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की गई है।   – अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिवालय-विधानसभा में नौकरी का झांसा दे ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Next: निर्माणाधीन सैन्य धाम को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.