Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सिमली में समुद्र मंथन देखने के लिए उमड़ी भीड़
  • चमोली

सिमली में समुद्र मंथन देखने के लिए उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा के दौरान सिमली में मंगलवार को समुद्र मंथन महोत्सव का आयोजन किया गया। समुद्र मंथन देखने के लिए गैरोली, सिमली, सेनू, सुदरगांव, जाख, कोली और पुडियाणी, कर्णप्रयाग, चमोला, बणगांव, मज्याड़ी, आदिबदरी, देहरादून सहित राड़खी पिंडरघाटी व गैरसेंण क्षेत्र से हजारों लोग सिमली पहुंचे। इस दौरान सिमली में औद्योगिक क्षेत्र परिसर से पैट्रोल पंप तक दिन भर वाहनों का जाम लगता रहा। मंदिर समिति द्वारा समुद्र मंथन की बेतरीन तैयारियां की गई थी। चंडिका देवी समुद्र मंथन के लिए सोमवार को सिमली पहुंची थी। लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। समुद्र मंथन देखने पहुंचे हजारों लोगों ने देवताओं और दैत्यों का अमृत पीने के लिए हुआ संर्घष देखा। समुद्र मंथन का आयोजन आकर्षण रूप में किया गया था, जिसमें देवी चंडिका की पूजा और आराधना की गई। आयोजन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने देवी चंडिका के पुण्य दर्शन किए और उनकी पूजा की। समुद्र मंथन का आयोजन एक अद्वितीय अनुभव था और भक्तों को देवी चंडिका के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। चंडिका देवी मंदिर समिति सिमली के अध्यक्ष हेमंत टकोला ने बताया कि देवी की बन्याथ यात्रा सिमली मंदिर से सात सितंबर को शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 14 साल बाद आयोजित हुई।
देवी दस माह तक चमोली, रुद्रप्रयाग, पौडी, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों का पैदल भ्रमण कर ग्रामवासियों व ध्याणियों को आशीर्वाद देती हैं। सिमली में पिंडर नदी किनारे सिद्धपीठ मां चंडिका देवी का प्राचीन मंदिर है। यहां भगवान विष्णु से संबधित प्रतिमाएं हैं। भगवान विष्णु यहां चतुर्भुज रूप में शंख चक्र धारण किए हुए हैं। मंदिर में भगवान विष्णु वाराह अवतार, नृसिंह अवतार और बैकुंठ स्वरूप में स्थित है। यात्रा में मुख्य रूप से सिमली, सेनू, सुदरगांव, जाख, कोली और पुडियाणी के ग्रामीण सेवा देते हैं। जबकि गैरोली गांव के लोग पूजा-पाठ करते हैं। भ्रमण के दौरान देवी उत्तरकाशी में शक्तिपीठ मंदिर और बाबा विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलयूसीसी मामले में मंत्री डॉ. रावत ने दिए जांच के निर्देश
Next: बाजपुर में संदिग्ध अवस्था में ट्रक ड्राईवर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.