Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अधिसूचित विभागीय 23 सेवाओं को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
  • देहरादून

अधिसूचित विभागीय 23 सेवाओं को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी, देहरादून के अधीनस्थ कार्यालयों/खण्डों में तैनात एवं नामित सभी पदाभिहित अधिकारियों एवं सम्बन्धित पटल सहायकों के उपयोगार्थ 17 मार्च 2025 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ॰ शिव कुमार बरनवाल, सचिव एवं रजिस्ट्रार तथा श्री एस॰एम॰ कण्डवाल, सलाहकार/परामर्शी (प्रशिक्षण) द्वारा उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं सम्बन्धित पटल सहायकों को अधिसूचित सेवाओं के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया और यह बताया गया कि:-
उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग तथा वित्त विभाग के अधीन पेंशन/सेवानैवृत्तिक लाभों के सम्बन्ध में विभिन्न सेवाऐं अधिसूचित हैं। अधिसूचित सेवाओं को समय-सीमा के भीतर सेवा उपलब्ध कराने/प्राप्त कराने के सम्बन्ध में पदाभिहित अधिकारी नामित किये गये हैं, जिनकी सेवा देने हेतु जवाबदेही तय की गयी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सर्वप्रथम प्रशिक्षणार्थियों को अधिसूचित विभागीय 23 सेवाओं के सम्बन्ध में बताया गया कि अधिसूचित सेवाओं हेतु जो अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की गयी है, निर्धारित समय-सीमा के अन्दर ही पात्र व्यक्ति/राज्य की जनता को समयबद्ध रीति से सेवा उपलब्ध करायी जाय।
वित्त विभाग की सेवानैवृत्तिक सेवाओं से सम्बन्धित लगभग 15 सेवाओं के सम्बन्ध में प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया कि निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पेंशन/पारिवारिक पेंशन प्रक्रियाओं एवं अन्य देयकों के सम्बन्ध में औपचारिकतायें पूर्ण करा ली जाय ताकि पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर को पेंशन आदि का भुगतान समय से प्राप्त हो सके। यह भी बताया गया कि पेंशन प्रक्रिया में कदापि विलम्ब न किया जाय और समय से कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय।
प्रशिक्षणार्थियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के सम्बन्ध में बताया गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का समय-सीमा के भीतर निस्तारण करने हेतु प्रतिहस्ताक्षरित/स्वीकृति की कार्यवाही कर ली जाय तथा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को दावा निर्धारित समय-सीमा के भीतर भुगतान हेतु ऑनलाईन प्रस्तुत किया जाय।
विभिन्न प्रकार के देय अवकाशों के सम्बन्ध में भी बताया गया कि कौन-कौन से अवकाश किन-किन नियमों के तहत किस-किस सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किये जा सकते है। नियमों के आलोक में विस्तार से जानकारी दी गयी।
पेंशन प्रकरणों के सम्बन्ध में सिविल सेवा विनियमावली (सी॰एस॰आर॰) के पेंशन सम्बन्धी टिप्पणी महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। अन्त में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 में सेवावार जो समय-सीमा निर्धारित की गयी है, को ध्यान में रखकर पात्र व्यक्ति को विभागीय सेवा प्रदान करने, समस्त सेवानैवृत्तिक लाभों का भुगतान करने के साथ-साथ चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान समय से कर दिया जायेगा और सम्बन्धित पात्र व्यक्ति को शिकायत करने का अवसर नहीं दिया जायेगा। उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आयोजित 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभागीय कार्यहित में बहुत ही उपयोगी बताया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेहतर कनेक्टिविटी को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड को प्रोत्साहित करेंगे
Next: एलयूसीसी मामले में मंत्री डॉ. रावत ने दिए जांच के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.