Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की मांग तेज, वीएचपी-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जालना में किया प्रदर्शन
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की मांग तेज, वीएचपी-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जालना में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

जालना (आरएनएस)। महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज हो रही है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जालना में जिला कलेक्टर के कार्यालय के सामने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है।
महाराष्ट्र के जालना में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अतुल उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि औरंगजेब क्रूर शासक था। इसलिए उसकी कब्र इस धरती पर नहीं चाहिए। जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें हमने जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को तोडऩे की मांग की है।
अतुल उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि औरंगजेब की कब्र नहीं तोड़ी गई तो जैसे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कारसेवा करके बाबरी को उद्ध्वस्त किया था, वैसे ही औरंगजेब की कब्र को हम उद्ध्वस्त कर देंगे।
बता दें कि औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर महाराष्ट्र-गोवा विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने रविवार को कहा था कि कुछ लोग औरंगजेब की तारीफ करने में लगे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वह देश का आइकॉन नहीं हो सकता है। औरंगजेब ने देश पर बहुत अत्याचार किया। हिन्दुओं पर अत्याचार किया। अपने पिता के साथ अत्याचार किया। ऐसे क्रूर व्यक्ति को कोई भी चिह्न इस देश में अब सहन नहीं किया जाएगा। इसलिए हम सरकार से अपील कर रहे हैं कि हिन्दुओं की भावना को समझते हुए औरंगजेब की कब्र को वहां से हटाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मासूम की मौत के मामले में स्कूटर सवार पर केस दर्ज
Next: खटीमा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.