Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • त्रियुगीनारायण में मूर्धन्य वक्ता देंगे भारतीय विवाह पर व्याख्यान
  • रुद्रप्रयाग

त्रियुगीनारायण में मूर्धन्य वक्ता देंगे भारतीय विवाह पर व्याख्यान

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। त्रियुगीनारायण में 19 मार्च को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा एक दिवसीय विशेष व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी, जिसमें संस्कृत भाषा के मूर्धन्य वक्ता मौजूद रहेंगे। वक्ता भारतीय विवाह संस्कार एवं दाम्पत्य मर्यादा का महत्व एवं वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर परिचर्चा करेंगे। संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक एमआर मैंदुली ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय विवाह संस्कार एवं दाम्पत्य मर्यादा का महत्व एवं वर्तमान में इसकी प्रासंगिता विषय को लेकर त्रियुगीनारायण में एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार सम्पूर्ण क्षेत्रों में भारतीय संस्कारों की महत्ता, संस्कृत वांड्मय में समाविष्ट ज्ञान-विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। देववाणी संस्कृत के प्रचार प्रसार एवं संर्वद्धन के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जबकि वक्ताओं द्वारा भारतीय विवाह संस्कार की महत्ता पर व्याख्यान दिए जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड के प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी के पत्रकार की निर्मम हत्या के मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग
Next: पाकिस्तानी महिला ने बॉर्डर पार कर राजस्थान में की एंट्री, पकड़े जाने पर लौटने से किया इनकार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.