Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में धूमधाम से मनाया होली का पर्व
  • पौड़ी

पौड़ी में धूमधाम से मनाया होली का पर्व

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। मंडल मुख्यालय पौड़ी पौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। होली के साथ ही जुम्मे की नमाज भी शांतिपूर्ण मनाई गई। पौड़ी में पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी, विधायक राजकुमार पोरी, डीएम डा. आशीष चौहान, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने परिजनों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। शहरवासियों ने शहर में होली गीत गाए, एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर होली के पर्व की खुशियों झूम-झूम कर मनाई। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि होली का पर्व खुशियों, उल्लास व सामाजिक सौहार्द का पर्व है। जिसे पौड़ी के जन-जन ने बड़ी उत्साह के साथ मनाया। जिला अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डा. सुनील शर्मा ने बताया कि होली के पर्व किसी तरह के रंगों के एलर्जी या अन्य मरीज नहीं आए। कोतवाल पौड़ी कमलेश शर्मा ने बताया कि मुख्यालय पौड़ी में होली का पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। साथ ही जुम्मे की नमाज भी शांतिपूर्ण संपंन हुई। थलीसैंण में जनता ने जमकर होली का जश्न मनाया। इसके अलावा खिर्सू व पाबौ ब्लाक में ब्लाक प्रशासक भवानी गायत्री, डा. रजनी रावत ने स्वजनों के साथ होली मनाई। इस दौरान घर-घर में गुजिया सहित अन्य मिष्ठानों, अबीर-गुलाल सहित विविध रंगों की धूम रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवान गोपीनाथ के साथ खेली होली
Next: दक्षिण कोरिया राजवंश परिवार ने अयोध्या में पूर्वजों को किया नमन, क्वीन-हो मेमोरियल का किया भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.