Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • युवक से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर मार डाला; नपुंसक कहे जाने पर नाराज था आरोपी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

युवक से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर मार डाला; नपुंसक कहे जाने पर नाराज था आरोपी

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
rns featured image new

रुडक़ी (आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुडक़ी में एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां गे रिलेशन बनाने के दबाव और फिर नपुंसक कहे जाने से गुस्साए 22 वर्षीय युवक ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया गांव का है। पुलिस को दी गई तहरीर में, मृतक शीश कुमार के भाई ने बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले प्रमोद पुत्र किशन (22) ने उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद प्रमोद ने शीश कुमार के प्राइवेट पार्ट में गन्ना घुसा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बुग्गावाला थाने में दर्ज मामले के अनुसार, पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों का पता चल सके।
बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी द्वारा दिए गए निर्देश पर टीम गठित की गई थी। पुलिस की कई टीमों ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने लडक़े के मर्डर में इस्तेमाल गन्ने का डंडा भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि सोनू उर्फ शिशू जो उससे लगभग 10 साल बड़ा था।
आरोपी युवका का कहना था कि वह एक समलैंगिक (गे) था। उसने कई बार अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए कहा था। प्रमोद ने कहा, ‘मैंने मना कर दिया था तो उसने गांव में मेरे नपुंसक होने की अफवाह फैला दी। मेरी मर्दानगी को लेकर अकसर छींटाकशी करता रहता था। कई बार उसे समझाया लेकिन लोगों के सामने मेरी बेइज्जती करता रहता था। इस बात को लेकर उससे कई बार झगड़ा भी हुआ था। मेरे मन में उसके खिलाफ बहुत गुस्सा भरा था।’ लडक़े को सबक सिखाने के लिए उसने खेत में पड़े गन्ने को उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाल दिया था। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को पकडक़र जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 80 साल का पिता करना चाहता था दूसरी शादी, बेटा बन रहा था रोड़ा तो बाप ने कर दिया बड़ा कांड
Next: राशिफल 13 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.