Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्मार्ट मीटर और बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

स्मार्ट मीटर और बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला अल्मोड़ा की ओर से बिजली बोर्ड में निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में राज्यव्यापी आह्वान के तहत स्थानीय गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर वास्तव में बिजली बोर्ड के निजीकरण की दिशा में पहला कदम है, जिसका सीधा नुकसान राज्य के गरीब, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों को होगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूरे देश में बिजली क्षेत्र में रिलायंस, अडानी, टाटा पावर ग्रुप जैसे बड़े कॉर्पोरेट्स द्वारा खुली लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जिओ ने पहले मुफ्त सिम बांटकर लोगों को आकर्षित किया और बाद में मनमानी दरों से वसूली शुरू की, वैसा ही प्रयोग अब बिजली क्षेत्र में किया जा रहा है। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण बिजली क्षेत्र धीरे-धीरे निजी हाथों में जा रहा है। इससे लाखों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी, पेंशन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा और स्थायी रोजगार के अवसरों में भी कमी आएगी। इसके अलावा, बीपीएल परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों, किसानों, लघु उद्योगों और उनसे जुड़े कर्मचारियों को मिलने वाली बिजली छूट में भी कटौती की आशंका है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ऊर्जा प्रदेश का नारा देकर उत्तराखंड के महत्वपूर्ण संसाधनों को कॉर्पोरेट कंपनियों को सौंपने में लगी है, जो राज्य के हितों के खिलाफ है। इस जनविरोधी नीति के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है और इसीलिए यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर.पी. जोशी, यूसुफ तिवारी, योगेश कुमार, सुनीता पांडे, मुमताज अख्तर, राधा, सुशील कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगचुरी में गेहूं के खेत में फंसा कड़के में गुलदार
Next: होली महोत्सव के समापन दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.