Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्करी का 5 हजार का इनामी वांछित रामनगर से दबोचा
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी का 5 हजार का इनामी वांछित रामनगर से दबोचा

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त और पांच हजार के इनामी वांछित तस्कर भूपेश सिंह सैनी को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला विगत 1 फरवरी का है जब भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक स्विफ्ट डिजायर कार से 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में दो तस्करों, जीवन आर्या और रोहित कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वाहन चालक भूपेश सिंह सैनी घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया था। फरारी के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने फरार आरोपी भूपेश सिंह सैनी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी रही। मंगलवार 4 मार्च को भतरौजखान पुलिस ने फरार चल रहे इस इनामी तस्कर को रामनगर से धर दबोचा। आरोपी भूपेश सिंह सैनी निवासी लालडांग, रामनगर, जनपद नैनीताल का एक आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना सल्ट में मु0अ0स0- 20/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम और मु0अ0स0-26/2023 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। यहाँ गिरफ्तारी करने वाली भतरौजखान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, चौकी प्रभारी भौनखाल और कांस्टेबल हरेन्द्र तोमर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब 9 घंटे नहीं, 36 मिनट में होगी केदारनाथ की यात्रा, मोदी सरकार ने इस बड़े प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
Next: दो दिवसीय विवाह संस्कार प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.