Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फरीदाबाद में आतंकी साजिश नाकाम, अयोध्या से जुड़े तार
  • राष्ट्रीय

फरीदाबाद में आतंकी साजिश नाकाम, अयोध्या से जुड़े तार

RNS INDIA NEWS 03/03/2025
rns featured image new

-हैंड ग्रेनेड और संदिग्ध वीडियो बरामद
-परिवार का इनकार, पुलिस का इनपुट
-अयोध्या में सुरक्षा बढ़ी, नेटवर्क की जांच जारी

मिल्कीपुर-अयोध्या (आरएनएस)। हरियाणा के फरीदाबाद में गुजरात एटीएस, फरीदाबाद एसटीएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की संयुक्त टीमों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पकड़ा गया आरोपी अब्दुल रहमान (19) उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी रविवार रात फरीदाबाद के सोहना रोड स्थित पाली इलाके में एक खंडहरनुमा मकान से हुई।
गिरफ्तारी के दौरान अब्दुल रहमान के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, उसके मोबाइल फोन में कुछ संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं, जिनमें महत्वपूर्ण स्थानों और धर्म से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मौजूद है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह किन लोगों के संपर्क में था और क्या उसकी योजना किसी बड़े हमले को अंजाम देने की थी।
गिरफ्तारी के बाद अयोध्या पुलिस भी हरकत में आ गई और रविवार रात को मंजनाई गांव में आरोपी के घर छापेमारी की। पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे तक तलाशी ली और सोमवार सुबह उसके पिता अबू बकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अब्दुल रहमान की मां का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। वह पहले जमात में गया था और वापस आने के बाद पांच वक्त की नमाज पढ़ता था। वह ई-रिक्शा भी चलाता था और उसके नाम से गांव में चिकन शॉप भी चलती थी।
अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब्दुल रहमान से जुड़े लोगों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी हैं, साथ ही उसे जमात के लिए ले जाने वाले मौलाना हजरत उस्मान की भी तलाश जारी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अब्दुल रहमान के संपर्कों और उसकी गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति में शिथिलता पर सीएम धामी का जताया आभार
Next: राशिफल 04 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.