Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा नेता किस अधिकार से सरकारी योजनाओं का कर रहे उद्घाटन: भूपेन्द्र भोज
  • अल्मोड़ा

भाजपा नेता किस अधिकार से सरकारी योजनाओं का कर रहे उद्घाटन: भूपेन्द्र भोज

RNS INDIA NEWS 03/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत फलसीमा में ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना के उद्घाटन पर गहरा आश्चर्य और नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के पदाधिकारी किस अधिकार से सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज विधायकों और सांसदों के स्थान पर भाजपा के स्थानीय नेता सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि खंड विकास अधिकारी, हवालबाग को इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरकारी योजनाओं का उद्घाटन केवल जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाना चाहिए, न कि किसी पार्टी विशेष के नेताओं द्वारा। इस प्रकार के कृत्य प्रशासनिक प्रक्रिया और विशेषाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या इस योजना के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यदि निविदा नहीं हुई है, तो जेसीबी मशीन का उपयोग कैसे किया जा रहा है? कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह से जनप्रतिनिधियों का अपमान जारी रहा, तो कांग्रेस खंड विकास अधिकारी का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने फलसीमा में सड़क कटान कार्य का किया शुभारम्भ
Next: चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन को चेताया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.