Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसखंड विज्ञान केंद्र में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अल्मोड़ा

मानसखंड विज्ञान केंद्र में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर रमन के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मानसखंड विज्ञान केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में सीवी रमन को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए याद किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान का दौर विज्ञान का दौर है। विज्ञान के इस समय में हमें स्वयं को इससे अलग नहीं करना चाहिए। हमें हमेशा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन देना होगा। हमारे विद्यार्थी अपनी चेतना को विज्ञानोन्मुख रखते हुए अपनी प्रतिभा को निखारे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनेक ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है, जो हजारों साल पहले ही वैज्ञानिक दृष्टि रखते थे तथा ब्रह्मांड, सूर्य, पृथ्वी के बारे में विस्तृत ज्ञान रखते थे। इसलिए हमें उनका भी अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ सुनील नौटियाल, मानसखंड विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ नवीन चंद्र जोशी, आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑबज़रवेशनल साइंसेज़ के डॉ नरेंद्र सिंह ने अपनी अपनी रिसर्च के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार अल्मोड़ा से विनोद राठौर प्रवक्ता एवं नैनीताल के कैलाश चंद्र जोशी को दिया गया। मानसखंड विज्ञान केंद्र में बीते दिवस विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गई। उन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डॉ एसएस सामंत,डॉ धनीराम, डॉ बीपी बिष्ट समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जीव विज्ञान प्रवक्ता विनोद राठौर सम्मानित
Next: ठण्ड के बावजूद रक्तदाताओं ने दिखाई हिम्मत, किया रक्तदान

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.