Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दो मई को खुलेंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट
  • रुद्रप्रयाग

दो मई को खुलेंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट

RNS INDIA NEWS 26/02/2025
kedarnath temple

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को सुबह 7 बजे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बीकेटीसी के वेदपाठी और आचार्यों की ओर से शुभ मूहुर्त निकाला गया। बदरी-केदार मंदिर समिति के आचार्य एवं वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के अनुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का दिन निकाला गया। पौराणिक परम्परा के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग के साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, पुजारी एवं स्थानीय हकहकूकधारियों की मौजूदगी में वेदपाठी एवं आचार्यगणों द्वारा कपाट खुलने का दिन व मुहूर्त निकाला गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने विधिवत कपाट खुलने के दिन की घोषणा की। भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भैरवनाथ की विशेष पूजा संपंन की जाएगी। जबकि 28 अप्रैल को बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। पहले दिन रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में होगा। जबकि 29 को गुप्तकाशी से फाटा, 30 को फाटा से गौरीकुंड और एक मई को डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां दो मई को बैशाख मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान के साथ सुबह सात बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की महाशिवरात्रि के अवसर पर वनखंडी महादेव शिव मंदिर में पत्नी संग जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना
Next: सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में मेला शुरू

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.