Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गरुड़ में किन्नरों की मनमानी पर ग्रामीणों में रोष
  • बागेश्वर

गरुड़ में किन्नरों की मनमानी पर ग्रामीणों में रोष

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों में किन्नरों की बेतहाशा वसूली के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने खुशी के मौके पर आने वाले किन्नरों को दी जाने वाली राशि तय करने की मांग तहसील प्रशासन से की। इस आशय का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंगलवार को क्षेत्र के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। एक ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र वर्मा को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र में किन्नरों के अपने एजेंट भी हैं, जो उनको ग्रामीण क्षेत्र में शादी, जनेऊ, नामकरण कार्यक्रम होने की खबर देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपनी खुशी से कोई परिवार किन्नरों को जितना नजराना दें, उसे किन्नरों को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन किन्नर दस से बीस हजार तक की मांग करते हैं। गरीब परिवार के लिए इतनी रकम देना संभव नहीं हो पाता है। नहीं देने पर ये लोग अभद्रता पर उतर आते हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि एक प्रस्ताव प्रशासन को भी सौंपा जाए और एक फिक्स रेट तय किया जाए। किन्नरों की मनमानी के खिलाफ बैठक में सरपंच कैलाश मेहरा, निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, ठाकुर मेहरा, कमला देवी, भोपाल दोसाद, दयाल सिंह, महेंद्र मेहरा आदि शामिल रहे। इधर एसडीएम जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि- किन्नर यदि मनमानी करेंगे, हंगामा करेंगे तो प्रशासन उनके खिलाफ एक्शन लेगा। शुभ अवसरों पर वसूली का कोई लीगल प्रावधान नहीं हैं। इस तरह की किसी भी घटना की खबर ग्रामीण त्वरित रूप से नजदीकी पुलिस स्टेशन में या राजस्व केंद्र में दें। लोग अपनी आस्था और सामर्थ्य के अनुसार जितना भी दें किन्नरों को नजराने के रूप में उसे स्वीकार करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जामा मस्जिद जा रहे हिंदू रक्षक दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
Next: राशिफल 26 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.