Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 200 नए टीबी के मरीजों की हुई पहचान
  • पौड़ी

200 नए टीबी के मरीजों की हुई पहचान

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला टीबी क्लीनिक पौड़ी में 100 दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. रमेश कुंवर द्वारा अभियान की प्रगति को लेकर जानकारी दी गई। कहा कि जिले में 7 दिसंबर 2024 से 100 दिवसीय प्रधान मंत्री टीबी उन्मूलन कार्यक्रम संचालित है। अभी तक जनपद में विभिन्न ब्लॉक में टीबी मरीजों की खोज के लिए चलाए जा रहे अभियान में 3200 लोगों के एक्सरे व 800 नाट टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें 200 नए टीबी के मरीजों की पहचान की गई है। सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी ने कहा कि पहले टीबी एक जानलेवा बीमारी थी लेकिन समय के साथ दवाइयों की उपलब्धता व सरकार के साथ ही विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों से आज हम टीबी मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के साथ ही टीबी उन्मूलन हेतु अग्रसर हैं। कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य कर रही पौड़ी ब्लॉक की 3 आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रुचि पैन्यूली, दामोदर ममगांई, सुबोध खुगशाल, नृपेश तिवारी, रजनी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन निदेशक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Next: नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगी दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति :  डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.