Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/02/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  देशी-पहाड़ी के मुद्दे पर विवादित बयान देने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को डीडी चौक पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मंत्री अग्रवाल का पुतला दहन कर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डीडी चौक पर इकट्ठे हुए। यहां भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मंत्री के बयान से राज्य की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संवेदनहीन रवैया अपना रही है। कहा कि भाजपा के विधायक और नेता आए दिन अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। लोगों को कभी जाति धर्म में बांटते हैं तो कभी बंगाली समाज को आहत करने का काम करते हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है, उससे कांग्रेस आहत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐसे घृणित विचार रखने वाले मंत्री पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। इस दौरान महानगर महामंत्री सुनील आर्य, नवीन खेतवाल, इन्दर रौतेला, मानस बैरागी, अर्जुन विश्वास, उमर खान, बाबु विश्वकर्मा, वीरेंद्र कोली, बाबू खान, चिराग कालड़ा, संजीव रस्तोगी, सतीश कुमार, आजम खान, संजीव राठौर, निसार खान, रामपाल सिंह, कोमल सिंह, फरीद ,मंसूरी उमाशंकर, इकरार, जमील खान, सेवा राम, पप्पू कोली, राहुल प्रजापति, सुहेल खान, अनुज दीक्षित, नरेश पाल, रविन्द्र गुप्ता, रिजवान लाला, अशफाक अहमद, अभिमन्यु साना, विक्रम रावत, शंभू मौर्य आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मन की बात : पीएम मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स को दी शुभकामनाएं, बोले- सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा
Next: शिवालिकनगर में 22 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.