Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मन की बात : पीएम मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स को दी शुभकामनाएं, बोले- सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा
  • राष्ट्रीय

मन की बात : पीएम मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स को दी शुभकामनाएं, बोले- सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा

RNS INDIA NEWS 23/02/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को एग्जाम वॉरियर्स का नाम दिया। अपील की कि ये वॉरियर्स अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी मेहनत पर विश्वास करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बोर्ड एग्जाम का समय है। मैं अपने युवा-साथियों यानि एग्जाम वॉरियर्स को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आप बिना कोई तनाव लिए सकारात्मक सोच के साथ अपने एग्जाम दीजिए। हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने एग्जाम वॉरियर्स से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं। मुझे खुशी है कि अब ये कार्यक्रम एक संस्थागत रूप लेता जा रहा है। इसमें नए-नए विशेषज्ञ जुड़ते चले जा रहे हैं। इस साल हमने एक नए फॉर्मेट में ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का प्रयास किया। विशेषज्ञों के साथ आठ अलग-अलग एपिसोड भी शामिल किए गए।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने परीक्षा पे चर्चा के दौरान हेल्थ केयर और मेंटल हेल्थ के साथ खान-पान जैसे विषयों को भी कवर किया। इसमें पिछले टॉपर्स रहने वाले छात्रों ने भी अपने विचार और अनुभव सभी के साथ साझा किए। बहुत से युवाओं, उनके अभिभावक और शिक्षकों ने इस बारे में मुझे पत्र लिखे हैं। उन्होंने बताया है कि ये फॉर्मेट उन्हें बहुत ही अच्छा लगा है, क्योंकि इसमें हर विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
इंस्टाग्राम पर भी हमारे युवा-साथियों ने इन एपिसोड को बड़ी संख्या में देखा है। आप में से बहुत सारे लोगों को इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की सुंदर नर्सरी में किया जाना, यह भी बहुत पसंद आया। हमारे जो युवा-साथी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के इन एपिसोड को अब तक नहीं देख पाए हैं, वे इन्हें जरूर देखें। ये सारे एपिसोड नमो ऐप पर हैं। मैं एग्जाम वॉरियर्स को एक बार फिर बी हैप्पी बी स्ट्रेस फ्री का संदेश देना चाहता हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांजिट कैंप की महिला से आठ लाख की साइबर ठगी
Next: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.