Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/02/2025
rns featured image new

कोटद्वार। यूएफबीयू के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदर्शन समीक्षा और पीएलआई पर हाल में जारी डीएफएस के उन निर्देशों को तत्काल वापस लिया जाय जो कि नौकरी को खतरे में डालते हैं और कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच भेदभाव पैदा करते हैं। शुक्रवार देर शाम को विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी बदरीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि कर्मियों की प्रमुख मांगे कई सालों से लंबित है। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह करने, एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बैंकों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगाई गई रोक को हटाने, पेंसनरों की पेंशन रिवाइज करने, बैंकों में ठेका प्रथा बंद करने, 12वें द्विपक्षीय समझौते में लंबित अन्य मांगों का निस्तारण शीघ्र करने, स्टाफ कल्याण लाभों पर आयकर न वसूलने की मांग की। इस मौके पर बीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मांगों को लेकर तीन मार्च को संसद के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की जायेगी। प्रदर्शन करने वालों में यूएफबीयू के जिला संयोजक डीपीएस बिष्ट, चन्द्र प्रकाश उनियाल, रमेश नेगी, तपस्या धस्माना, शालिनी खर्कवाल, राहुल नेगी, डीपी भट्ट, अनूप रावत, सविता कोटनाला, भारत सिंह रावत, मदन मोहन सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी का कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने छात्रों को किया ड्रग्स के प्रति के प्रति जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.