Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में 68 परीक्षा केंद्रों पर देंगे 7083 छात्र परीक्षा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में 68 परीक्षा केंद्रों पर देंगे 7083 छात्र परीक्षा

RNS INDIA NEWS 20/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। जनपद में 68 परीक्षा केंद्रों पर 7083 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट ने बताया कि जनपद में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4 संवेदनशील और 64 सामान्य केंद्र शामिल हैं। आज से शुरू हो रही परीक्षा 11 मार्च तक चलेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में परीक्षाएं आयोजित होंगी। कुल 7083 परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 3486 और इंटरमीडिएट में 3597 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को निष्पक्ष, नकलविहीन और सकुशल संपंन कराने के लिए जनपद एवं विकासखंड स्तर पर सचल दल गठित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन और पर्यवेक्षक नियुक्त कर दि गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए दो केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अगस्त्यमुनि बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों के लिए चलेगा हक की बात अभियान
Next: बौंसाडी गांव में बनी गुलदार की दहशत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.