Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में नहाते समय गंगा में बहा गुजरात निवासी व्यक्ति
  • टिहरी

देवप्रयाग में नहाते समय गंगा में बहा गुजरात निवासी व्यक्ति

RNS INDIA NEWS 16/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  देवप्रयाग के टोडेश्वर घाट से गुजरात निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति पांव फिसलने से गंगा में बह गया। उक्त व्यक्ति ताज होटल में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने आया था। एसडीआरएफ, थाना बाह बाजार व थाना देवप्रयाग की जल पुलिस टीम ने व्यक्ति की तलाश के लिए संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। थाना बाह बाजार देवप्रयाग प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि, रविवार सुबह करीब 10 बजे टोडेश्वर घाट से राजेंद्र उर्फ समीर शाह पुत्र नटवर शाह निवासी नीलाम्बर सोसाइटी, बडोदरा गुजरात नहाते समय पांव फिसलने से गंगा में बह गया। इससे पहले उसके साथ आई पत्नी व अन्य परिजन कुछ समझ पाते समीर शाह गंगा की तेज धारा में समा गए। थाना प्रभारी रमोला ने बताया कि, राजमार्ग स्थित ताज होटल में आगामी 19 फरवरी को होने वाले विवाह समारोह में भाग लेने समीर शाह परिवार सहित यहां पहुंचे थे। रविवार सुबह वह वाहन से सीधे देवप्रयाग के पौड़ी जिला स्थित टोडेश्वर घाट में पहुंचे। जहां नहाते हुए उनका पांव फिसल गया। समीर शाह की तलाश में देवप्रयाग से 15 किमी दूर व्यास घाट तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें श्रीनगर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कई स्थानों पर डीप डाइविंग सहित कांटे भी डाले। लेकिन व्यक्ति के सम्बंध में कोई सुराग नहीं लग पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान मार्ग पर सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Next: कचरे के ढेर को बदला पार्क में, लगाया ऊर्जा संयंत्र

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.