Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बागवान में अलकनंदा में पोकलैंड चलाने पर भड़के ग्रामीण
  • पौड़ी

बागवान में अलकनंदा में पोकलैंड चलाने पर भड़के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 10/02/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत बागवान में अलकनंदा नदी में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से अवैध खनन करने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गणेश भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कीर्तिनगर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौक पर गणेश भट्ट, ग्रामीण विकास बिष्ट, अनिल पाण्डेय, अनिल भंडारी, खुशी लाल ने कहा कि खनन पट्टा संचालक द्वारा पोकलैंड, जेसीबी मशीन से अलकनंदा नदी किनारे से लेकर बीच नदी तक बांध बनाकर नदी के बहुमूल्य पत्थरों को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि बागवान और भल्ले गांव में खनन पट्टे कई वर्षों से संचालित हैं, लेकिन पहली बार यह देखा जा रहा है कि इन दोनों पट्टों में शासन-प्रशासन से अनुमति लेकर प्रकृति का दोहन जेसीबी पोकलैंड मशीन से किया जा रहा है। कहा कि खनन के नाम पर नदी के बीच से पत्थरों को उठाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिस कारण अलकनंदा नदी व जलीय जीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदी में आवश्यकता से अधिक खनन किये जाने से भविष्य में नदी का रुख गांव के खेतों की तरफ मुड़ने और आपदा आने का खतरा भी बढ़ गया है। कहा कि श्रीनगर बांध प्रबंधकों द्वारा रोज सुबह के अंधेरे में पानी रोक दिया जाता है और तब नदी का जल स्तर कम होते ही इन मशीनों से अंधेरे में बहुमूल्य खनिज पत्थर जैसी संपदा को ठिकाने लगाने का काम किया जाता। उन्होंने शासन प्रशासन से अविलंब बागवान और भल्ले गांव में खनन पट्टों में जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीनों के प्रयोग को हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने की मांग की है। साथ ही बागवान के खनन पट्टे के क्षेत्र को घटाकर सिर्फ 2 हेक्टेयर तक करने की मांग की। इस बाबत को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर सरला देवी, सुशीला देवी, बीना देवी, दीपा देवी, प्रतिमा देवी, मंगला देवी सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रौलाकोट के ग्रामीणों ने लगाया कब्जा न देने का आरोप
Next: पर्यावरणविद् जंगली को मिला भारत गौरव पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.