Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में आधी रात फिर भूकंप के झटके
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में आधी रात फिर भूकंप के झटके

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   उत्तरकाशी जिले में लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत माहौल है। शनिवार को आधी रात एक बजकर 40 मिनट पर फिर आए भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.2 मापी गई। जिसका केंद्र बिंदु बाड़ाहाट रेंज के जसपुर मांडौ के जंगलों में रहा। यह इलाका उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के बेहद नजदीक है। शनिवार को आधी रात जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। लोग फिर से भूकंप के झटकों के आने की आशंका से रातभर सो नहीं पाए। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.2 मापी गई। जनवरी और फरवरी माह में अब तक दस बार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिनका केंद्र जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में रहा है। भूकंप के केंद्र जिला मुख्यालय के नजदीक होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के नजदीक होने के कारण झटके काफी जोरदार महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने कहा कि भूकंप के लगातार आ रहे झटकों से डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें। प्रशासन की ओर से पहले ही सुरक्षा के दृष्टिगत एडवायजरी जारी की जा चुकी है। भूकंप आने पर किसी भी प्रकार के जान माल की क्षति की स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह से अलर्ट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में छिपे घायल गुलदार का रेस्क्यू कर उपचार कराया
Next: महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.