Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डालनवाला में दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट की सूचना निकली फर्जी
  • देहरादून

डालनवाला में दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट की सूचना निकली फर्जी

RNS INDIA NEWS 08/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   डालनवाला क्षेत्र में दिन दहाड़े लूट की घटना फर्जी निकली है। सेलरी विवाद की इस घटना को सनसनीखेज बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। बलवीर रोड डालनवाला निवासी सौरभ कुमार ने छह फरवरी को डालवाला थाना पुलिस को तहरीद दी। जिसमें उन्होंने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली और लुटेरे फरार हो गए हैं। इसकी सूचना उनके द्वारा मीडिया को भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें दो लोग सौरभ के घर से मोटरसाइकिल ले जाते दिखे। पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर एक टीम को सहारनपुर रवाना किया। यहां वाहन मालिक ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल को उनके घर से शुभम कुमार और विशाल किसी काम के लिए मांगकर ले गए। पुलिस दोनों को पकड़कर देहरादून ले आई, यहां चौकी में उनसे पूछताछ की गई, पता चला कि यह सैलरी विवाद की घटना है। पूछताछ के दौरान गया बताया कि उनके गांव के रिश्तेदार अमनदीप ने उन्हें फोन से बताया था कि वह सौरभ कुमार की डेयरी में काम करता है, जो उसे परेशान कर रहा है तथा उसकी सैलरी के पैसे नहीं दे रहा और अमनदीप ने ही उन्हें सौरभ कुमार से उसकी सैलरी के पैसे दिलवाने और उसे डराने-धमकाने के लिए देहरादून बुलवाया था। चार फरवरी को वे दोनों सौरभ कुमार के किराए के मकान में आए और उसके साथ बातचीत के दौरान उनकी आपस में धक्कामुक्की और गाली-गलौज हो गयी थी, सौरभ कुमार के चीखने-चिल्लाने पर वह लोग अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग गये थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करने पर मुकदमा
Next: दिल्ली की हार गठबंधन के साथियों के लिए सबक: हरीश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.