Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने किया प्रयागराज कुम्भ भगदड़ में मृत लोगों हेतु शांति पाठ
  • देहरादून

कांग्रेस ने किया प्रयागराज कुम्भ भगदड़ में मृत लोगों हेतु शांति पाठ

RNS INDIA NEWS 08/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस मुख्यालय में महाकुंभ में हुई भगदड़ के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ और हवन का आयोजन हुआ है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने महाकुंभ में भगदड़ की जो घटना घटी है उसकी पुनरावृत्ति ना हो ऐसी कामना की गई। साथ ही सरकारों से ऐसे आयोजन से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर करने की मांग रखी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विरेंद्र पोखरियाल के संयोजन में पार्टी मुख्यालय में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पंडित शशिकांत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ के साथ मृत आत्माओं की शांति के लिए पाठ किया। इस मौके पर विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संवेदना मृतक परिवारों के साथ है। हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिपाटी है कि वह हर आयोजन को ईवेंट बना देती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश सरकार की अव्यवस्थाएं जिम्मेदार हैं। 100 करोड लोगों के लिए व्यवस्था का दावा करने वाली सरकार इस दुखद घटना से पोल खुल गई है। महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में भी ऐसा ही हुआ और भीड़ को नियंत्रित करने के संसाधन पर्याप्त नहीं थे। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण भी दुख जताया और कहा कि इस हादसे ने महाकुंभ में राज्य सरकार की तैयारी की पोल खोली है।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, महेन्द्र सिंह नेगी, मानवेन्द्र सिंह, आशीष उनियाल, महिपाल शाह, प्रवीन त्यागी, सूरज सिंह नेगी, सुजाता पॉल, सोनिया आनन्द, प्रतिमा सिंह, पार्षद अमित भण्डारी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह, अजय त्यागी, संगीता गुप्ता ,अर्जुन सोनकर, पूर्व पार्षद विजय प्रताप मल्ल, अनूप कपूर, नवीन रमोला ,मुकेश सोनकर, अजय सूद, ओमप्रकाश सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, प्रशांत खंडूरी, अरुण बलूनी, संजय थापा, अभिनव थापर राजकुमार जायसवाल, सिद्धार्थ पोखरियाल, विनीत प्रसाद भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक ने अयाल में पेयजल समस्या हल करने के निर्देश
Next: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.